Rashtriya Bans mission Yojana 2026-27: बिहार बांस की खेती करने पर मिलेगी सरकारी सहायता, ऐसे करे आवेदन

Rashtriya Bans mission Yojana 2026: बिहार के सभी किसान भाइयों का इस पोस्ट में हार्दिक स्वागत है। यदि आप पारंपरिक खेती के साथ अपनी आए बढ़ाने के लिए बांस की खेती शुरू करना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय बांस मिशन योजना आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है । बिहार के उद्यान निदेशालय द्वारा इस योजना के अंतर्गत निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार निजी जमीन पर उच्च घनत्व में बांस के पौधे लगाने के लिए सहायता अनुदान देने का प्रावधान है।

Table of Contents

Rashtriya Bans Mission Yojana 2026-27

यदि आप भी Rastriya Bans Mission Yojana Apply 2026-27 करना चाहते है, तो इस पोस्ट में आपको योजना के उद्देश्य, प्रमुख लाभ, पात्रता शर्तें, संबंधित जिलों , जमीन की निर्धारित सीमा, आवश्यक दस्तावेजों और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी । आवेदन करने से पहले योजना से जुड़ी सभी शर्तों को समझने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Rashtriya Bans Mission Yojana 2026-27: Overview Details

विवरणजानकारी
योजना का नामRastriya Bans Mission Yojana 2026-27
संबंधित विभाग उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार
योजना का प्रकारकेंद्र प्रायोजित योजना
मुख्य उद्देश्य बांस की खेती और स्वरोजगार को बढ़ावा देना
पात्र जिले बिहार के 21 जिले
न्यूनतम भूमि 0.04 हेक्टेयर (10 डिसमिल)
अधिकतम भूमि0.20 हैक्टेयर(50 डिसमिल)
रोपण का प्रकारउच्च घनत्व बांस रोपण
लाभार्थी चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर
अनुदानलघु योजना के दिशा निर्देश के अनुसार
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइट horticulture.bihar.gov in

Bihar Bamboo Farming Scheme 2026-27

क्या आप बिहार में बांस की खेती शुरू करने अपने आमदनी बढ़ाना चाहते हैं? यदि हां, तो राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2026-27 आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। इस योजना के माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र किसानों को निजी भूमि पर उच्च घनत्व में बांस के पौधे लगाने के लिए सरकारी सहायता प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है ।

Bamboo Farming Subsidy 2026-27 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए यह पोस्ट आपके काम आएगा । यहां हम आपको बताएंगे की योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है, कितनी जमीन की आवश्यकता है, किन जिलों के किसान पात्र हैं, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है और ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जा सकता है। पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत जरूर पढ़ें।

Rashtriya Bans Mission Yojana 2026-27 क्या है?

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना (Rastriya Bans Mission Yojana 2026-27) बांस की खेती को बढ़ावा देना और किसानों के लिए आय एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने से संबंधित योजना है । बिहार में इस योजना के तहत निर्धारित जिलों के पात्र किसानों को निजी जमीन पर उच्च घनत्व में बांस का रोपण करने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सहायता अनुदान देने का प्रावधान बताया गया है ।

इस योजना का उद्देश्य किसानों को बांस की खेती अपनाने के लिए बढ़ावा देना, बांस के उत्पादन को बढ़ावा देना और कृषि आधारित आजीविका के नए अवसर विकसित करना है। इच्छुक किसानों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, जमीन की निर्धारित सीमा, अनुदान की शर्तों और संबंधित जिले की जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए।

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2026-27 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का प्रमुख लक्ष्य बिहार में बांस की खेती को बढ़ावा देना और किसानों के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करना है। इस योजना के मुख्य उद्देश्य नीचे निम्नलिखित रूप में दिया गया है :

  • किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना ।
  • निजी भूमि पर उच्च घनत्व में बांस का रोपण बढ़ाना।
  • किसने की आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कृषि विकल्प उपलब्ध कराना।
  • बांस उत्पादन और उससे संबंधित गतिविधियों में रोजगार को बढ़ावा देना।
  • बांस के कारीगरों , हस्तशिल्पकारो और उद्यमियों को प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना ।
  • कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बांस की खेती से सबंधित तकनीकी जानकारी देना।

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना की पात्रता और जमीन की शर्तें

बिहार में राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्ते पूरी करनी होगी। इस योजना के अंतर्गत चयनित 21 जिलों के किसान आवेदन करने के पात्र है ।

  • किसान के पास अपनी जमीन होनी चाहिए।
  • बांस लगाने के लिए कम से कम 10 डिसमिल जमीन होनी चाहिए।
  • अधिकतम 50 डिसमिल जमीन के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार अनुदान मिल सकता हैं।
  • लाभार्थियों के चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।
  • पति-पत्नी दोनों आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए दोनों के नाम पर अलग-अलग जमीन के स्वामीत्व का परमाणु होना चाहिए जरूरी है ।

बांस की खेती करने वाले किसानों को कितना लाभ मिलेगा ?

बिहार में राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत निजी भूमि पर उच्च घनत्व बांस रोपण को बढ़ावा देने के लिए अनुदान का प्रावधान है। उपलब्ध योजना संबंधित स्वीकृत दस्तावेज में इस कार्य के लिए 50% सहायता का उल्लेख मिलता है । यह ध्यान रखना जरूरी है कि अनुदान की वास्तविक रकम केवल प्रतिशत से तय नहीं होती । इसके लिए निर्धारित लागत, स्वीकृत क्षेत्रफल और वित्तीय वर्ष 2026-27 के दिशा-निर्देश भी देखे जाते है । आवेदन करने से पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक जानकारी जरूर प्राप्त करें।

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना: अनुदान संबंधित विवरण

विवरणजानकारी
बांस रोपण का रोपण उच्च घनत्व बांस रोपण
पात्र भूमि निजी भूमि
योजना दस्तावेज में उल्लेखित अनुदान50%
वास्तविक अनुदान राशि स्वीकृत लागत एवं लागू दिशा-निर्देशों के अनुसार
न्यूनतम पात्र क्षेत्रफल0.04 हेक्टेयर
अधिकतम पात्र क्षेत्रफल0.20 हैक्टेयर

बांस की खेती योजना के लिए कितनी भूमि होनी चाहिए?

बिहार में राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2026-27 के तहत बांस रोपण के लिए निजी जमीन का होना जरूरी है । उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस योजना में न्यूनतम 10 डेसिमल यानी 0.04 हेक्टेयर और अधिकतम 50 डेसिमल यानी 0.20 हेक्टेयर क्षेत्रफल निर्धारित है।

मापदंडनिर्धारित सीमा
न्यूनतम क्षेत्रफल10 डिसमिल
हेक्टेयर में न्यूनतम सीमा 0.04 हेक्टेयर
अधिकतम क्षेत्रफल50 डिसमिल
हेक्टेयर में अधिकतम सीमा 0.20 हैक्टेयर

नोट: आवेदन करने से पहले संबंधित जिला उद्यान कार्यालय से जमीन की पात्रता और न्यूनतम दिशा निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर ले।

बिहार के कौन-कौन से जिले में ये योजना लागू है ?

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2026-27 के लिए बिहार के कुल 21 जिलों में किया जाना है । ऑफिशल वेबसाइट पर इन जिलों का नाम दिया गया है ।

  1. अररिया
  2. बांका
  3. बेगूसराय
  4. भागलपुर
  5. दरभंगा
  6. पूर्वी चंपारण
  7. गोपालगंज
  8. जमुई
  9. कटिहार
  10. खगड़िया
  11. किशनगंज
  12. लखीसराय
  13. मधेपुरा
  14. मुजफ्फरपुर
  15. पूर्णिया
  16. सहरसा
  17. समस्तीपुर
  18. सिवान
  19. सुपौल
  20. वैशाली
  21. पश्चिमी चंपारण

अगर आपका जमीन इन सभी जिलों में है तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते है ।

क्या पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ ले सकते है?

ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार, एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों इस योजना के लाभ ले सकते है , लेकिन उनके लिए पति और पत्नी के नाम पर अलग-अलग पंजीकृत जमीन होनी चाहिए और दोनों के भूमि-स्वामित्व प्रमाण पत्र भी अलग-अलग होने चाहिए। केवल एक ही जमीन के आधार पर दोनों को अलग-अलग लाभ मिलना सुनिश्चित नहीं है।

Rashtriya Bans Mission Yojana 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज

राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन को जमीन के स्वामीत्व से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे । योजना संबंधित उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित कागजात की आवश्यकता हो सकती है :

  • भूमि-स्वामित्व प्रमाण पत्र।
  • दो वर्ष पूर्व से अद्यतन राजस्व रसीद ।
  • ऑनलाइन अद्यतन राजस्व रसीद।
  • जहां लागू हो , वंशावली के आधार पर विधि भूमि-स्वामित्व प्रमाण।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों में दर्ज नाम, जमीन का क्षेत्रफल और अन्य विवरण जांच ले । पोर्टल पर दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करे ।

Rashtriya Bans Mission Yojana 2026-27 के लिए आवेदन प्रकिया

यदि आप राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं,तो नीचे दिए गए निर्देश को फॉलो करें:

  • Bihar Rashtriya Bans Mission Yojana 2026-27 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इनके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा ।
  • ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद यहां पर दिए गए योजनाओं में लाभ लेने हेतु आवेदन करे के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • फिर उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमें से राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2026-27 के ऑनलाइन करने वाले आवेदन पेज को खोले ।
  • फिर उसके बाद आप यहां दिए गए सभी आवेदक से सबंधित नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • फिर उसके बाद आवेदन मै मांगी गई सभी जानकारी बिल्कुल सही सही भरे ।
  • साथ में अपनी जमीन और भूमि स्वामित्व से जुड़े जानकारी दर्ज करे।
  • भूमि- स्वामित्व प्रमाण पत्र , राजस्व रसीद या लागू अन्य वैध दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन करते समय भरी गई सभी जानकारी और अपलोड की गई सभी दस्तावेज अच्छे से मिला ले ।
  • अंतिम में पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन जमा करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद यदि आवेदन संख्या या रसीद को सुरक्षित रख ले ।

महत्वपूर्ण जानकारी: योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों को आवेदन करने से पहले अपने जिले में आवेदन की उपलब्धता की जानकारी लेनी चाहिए। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन होने की स्थिति में उपलब्ध लक्षण महत्वपूर्ण हो सकता है। आवेदन जमा करने से मात्र से लाभ सुनिश्चित नहीं होता। अंतिम निर्णय विभागीय जांच और पात्रता नियमों के आधार पर लिया जाएगा।

योजना के अंतर्गत बांस के पौधे कैसे मिलेगा ?

इस योजना में बस की खेती के लिए पौधे विभाग द्वारा तय की गई उपयुक्त प्रजातियों के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधों की आपूर्ति के लिए निर्धारित निविदा प्रक्रिया से चुने गए आपूर्तिकर्ताओं की मदद ली जाएगी

किसानों को पौधे लेने के लिए विभाग के नियमों का पालन करना। अपने जिले में पौधे कब और कैसे मिलेंगे , इसकी जानकारी जिला उद्यान निदेशालय से प्राप्त की जा सकती है ।

बांस की खेती से किसानों को मिल सकते हैं रोजगार के अवसर

बस का उपयोग केवल खेती तक सीमित नहीं है । इससे टोकरी, सजावट का सामन, हस्तशिल्प और एक घरेलू जरूरत की कई वस्तुएं बनाई जाती है। इन उत्पादों के निर्माण और बिक्री से ग्रामीण लोगों के लिए काम के लिए अवसर बन सकते है । योजना में विभागीय कर्मचारियों, किसान सलाहकार, कारीगरों और बात से जुड़े उद्यमियों को प्रशिक्षण देने पर ध्यान दिया गया है ।

बांस से जुड़े रोजगार के विकल्प

  • पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना
  • बांस काटना और बाजार तक पहुंचाना
  • टोकरी एवं अन्य घरेलू सामान बनाना
  • हस्तशिल्प की वस्तुएं तैयार करना
  • तैयार उत्पादों की बिक्री करना

हालांकि, कमाई की कोई निश्चित राशि नहीं बताई जा सकती। यह उत्पादन, लागत और स्थानीय बाजार में मांग पर निर्भर करेगी ।

Important Links

Apply LinkClick Here
Official website LinkClick Here
Notice LinkClick Here
Our Telegram ChannelClick Here
Join WhatsAppClick Here
Our HomepageClick Here

FAQs-Rashtriya Bans Mission Yojana 2026-27

Question : Rashtriya Bans Mission Yojana 2026-27 क्या है?

Answer:
राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2026-27 का उद्देश्य बिहार के निर्धारित जिलों में बांस की खेती को बढ़ावा देना है। इसके तहत पात्र किसानों को निजी जमीन पर उच्च घनत्व बांस रोपण के लिए लागू दिशा निर्देशों के अनुसार सहायता अनुदान मिल सकता है ।
Question: बिहार राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Answer: बिहार के योजना में शामिल 21 जिलों में निजी जमीन रखने वाले पात्र किसान आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को भूमि स्वामित्व वेद दस्तावेज और योजना के अन्य निर्धारित शर्ते पूरी करनी चाहिए।
Question : बांस की खेती के लिए पौधे कहां से मिलेगी?
Answer:
इस पोस्ट के अनुसार पौधे सामग्री विभाग द्वारा निर्धारित जलवायु अनुकूल प्रजातियों के अनुसार उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। पौधों की उपलब्धता, किस्म और वितरण की जानकारी के लिए संबंधित जिला उद्यान कार्यालय से संपर्क करें।
Question : राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के लिए कहा से आवेदन करे ?

Answer:
राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के लिए आप इसके ऑफिशल वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाए ।

Conclusion

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको राष्ट्रीय बांस मिशन योजना 2026- 27 के बारे मैं अच्छे से जानकारी देने की कौशिश की है । बिहार के निर्धारित जिलों के पात्र किसान इस योजना के तहत निजी जमीन पर बांस की खेती के लिए नियमानुसार सहायता प्राप्त कर सकते है ।

योजना का लाभ लेने के लिए अपनी जमीन का विवरण और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने जिले में योजना की उपलब्धता, आवेदन की प्रक्रिया और अनुदान से संबंधित नियमों को जांच लें।

यदि यह जानकारी आपको काम आई हो तो इसे दूसरे किसानों तक भी पहुंचाएं। कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Reply