Labour Card Online Apply 2026: बिहार में रहने वाले ऐसे श्रमिक जो भवन निर्माण या अन्य निर्माण संबंधित कार्य में लगे हुए है, उनके लिए लेबर कार्ड बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है। बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पत्र निर्माण मजदूर का पंजीकरण करता है । और निर्धारित शर्तों के तहत विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान करता है।
Table of Contents

यदि आप Bihar labour card online apply 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके काम आयेगी। इसमें आवेदन की योग्यता, आवश्यक कागजात, ऑनलाइन आवेदन के प्रक्रिया , ऑफलाइन सहायता और एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी विस्तार से समझाइए गई है।
Labour Card Apply Online 2026 : Overview Details
नीचे दिए गए टेबल में हम आपको बताएंगे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जिनका ध्यान पूर्वक आप लोग जरूर पढ़ें क्योंकि जब आप लेबर कार्ड के लिए । आवेदन कीजिएगा उस टाइम आपको इन सभी जानकारी की जरूरत पड़ेगी। तो कृपया करके आप लोग इस टेबल में दिए गए जानकारी को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
| विवरण | जानकारी |
| लेख का नाम | लेबर कार्ड कैसे बनाएं 2026 |
| राज्य | बिहार |
| संबंधित विभाग | श्रम संसाधन विभाग, बिहार |
| पंजीकरण प्राधिकरण | बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड |
| कार्ड का प्रकार | निर्माण श्रमिक मजदूर कार्ड |
| आवेदन करने का माध्यम | ऑनलाइन/विभागीय कर्यालय |
| आवेदन करने का न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| आवेदन करने का अधिकतम आयु | 60 वर्ष |
| कार्य अनुभव | पिछले 12 महीना में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य |
| ऑफिशल वेबसाइट | state.bihar.gov.in/labour |
Labour Card Online Apply 2026: नया श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं
बिहार में निर्माण कार्य करने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार लेबर कार्ड पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त करना जरूरी है । यदि आप वर्ष 2026 में नया बिहार लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यहां हम Bihar new labour card online apply 2026 की प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाएंगे, ताकि आप पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें।
इस पोस्ट में लेबर कार्ड की पात्रता, आवश्यक कागजात, ऑनलाइन आवेदन करने का प्रक्रिया, ऑफलाइन सहायता प्राप्त करने के लिए विकल्प और एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी दी गई है । इसीलिए आवेदन करने से पहले पूरा लेख ध्यान पूर्वक पढ़ें और संबंधित नियमों की पुष्टि ऑफिशल वेबसाइट से करे।
बिहार लेबर कार्ड क्या है ?
बिहार लेबर कार्ड निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के पंजीकरण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कम कार्य कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पात्र निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण करा कर बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुसार शिक्षा सहायता, विवाह सहायता, चिकित्सा सहायता तथा दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सहायता जैसे लाभ हो सकते है ।
यदि आप बिहार में राजमिस्त्री, पेंटर, बढ़ई, शेल्टरिंग मिस्त्री, टाइल्स मिस्त्री या अन्य निर्माण कार्यों में मजदूरी करते हैं तो आप निर्धारित पात्रता पूरी करने पर श्रमिक पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते है। ध्यान रखें कि केवल लेबर कार्ड बन जाने से सभी योजनाओं का लाभ अपने आप भी मिलता है । प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तें लागू हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध न्यूनतम जानकारी जरूर जांच ले।
लेबर कार्ड के क्या फायदे हैं?
बिहार लेबर कार्ड के अंतर्गत पंजीकरण करने वाले पत्र निर्माण श्रमिक बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, विवाह, मातृत्व, चिकित्सा और दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में सहायता मिल सकती हैं।
लेबर कार्ड से जुड़ी संभावित लाभ इस प्रकार हैं:
- बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता
- पात्रता के अनुसार विवाह सहायता
- महिला श्रमिक के लिए मातृत्व जुड़ी सहायता
- चिकित्सा खर्च से संबंधित सहायता
- दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में नियमानुसार आर्थिक सहायता
- पात्रता के आधार पर पेंशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।
महत्वपूर्ण जानकारी: ध्यान रखें की केवल लेबर कार्ड बनवाने से सभी लाभ नहीं मिल सकते है । प्रत्येक योजना के लिए निर्धारित शर्ते पूरी करना जरूरी है ।
Labour Card Online Apply 2026: बिहार लेबर कार्ड कौन – कौन बनवा सकता है ?
बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पात्र निर्माण श्रमिक पंजीकरण कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्माण क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार के काम करने वाले श्रमिकों के लिए यह जानकारी उपयोगी है।
- भवन निर्माण करने वाले राजमिस्त्री आवेदन कर सकते हैं।
- लकड़ी और बढ़ईगिरि का काम करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
- सेंटरिंग तथा प्लास्टर का काम करने वाले उम्मीदवार कर सकते है ।
- दीवारों पर पेंट करने वाले उम्मीदवार कर सकते है आवेदन
- फर्श पर टाइल्स लगाने वाले उम्मीदवार कर सकते है आवेदन
- निर्माण कार्य में लोहे की फिटिंग या वेल्डिंग करने वाले कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।
- सड़क और पुल निर्माण में काम करने वाले मजदूर कर सकते है आवेदन
महत्वपूर्ण जानकारी: केवल किसी व्यवसाय का नाम इस सूची में होने से पंजीकरण सुनिश्चित नहीं होता । अंतिम पात्रता निर्माण श्रमिक की वास्तविक कार्य – प्रकृति और बोर्ड के लागू नियमों के अनुसार निर्धारित होगी ।
Labour Card Online Apply 2026: Eligibility Criteria
बिहार लेबर कार्ड के लिए पंजीकरण करने से पहले आवेदन को संबंधित बोर्ड की पात्रता शर्तों की जानकारी होनी चाहिए। सामान्य तौर पर निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना जरूरी है:
- आवेदन की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष हो ।
- पिछले 12 महीना में काम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया हो ।
- निर्माण श्रमिक होने से जुड़ी निर्धारित प्रमाण उपलब्ध हो ।
- आवेदन के दौरान सभी जानकारी बिल्कुल सही दर्ज किया जाए ।
- पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज और बोर्ड की अन्य शर्तें पूरी हो ।
महत्वपूर्ण जानकारी : ध्यान दें कि अंतिम पात्रता और सत्यापन की प्रक्रिया बोर्ड के वर्तमान नियमों के अनुसार निर्धारित होगी ।
Required Document For Bihar labour Card Online Apply 2026
बिहार लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन या जुडी कार्यालय में पंजीकरण कराने से पहले कुछ जरूरी दातावेज तैयार रखना चाहिए। आवेदन के दौरान आवश्यक कागजात की सूची बोर्ड के वर्तमान दिशा-निर्देशों के अनुसार तय होती है ।
- आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान प्रमाण।
- बिहार का निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक, यदि लागू हो तो
- पिछले 12 महीना में 90 दिनों के निर्माण कार्य का प्रमाण या निर्धारित स्व-घोषणा पत्र
नोट: आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों में अपना नाम और अन्य विवरण जांच लें । सबसे महत्वपूर्ण बात की किसी भी दूसरे व्यक्ति के दस्तावेज का इस्तेमाल न करें। वरना पकड़ा जाने पर करवाई हो सकती है।
Bihar Labour Card के लिए आवेदन प्रक्रिया कैसे है ?
बिहार के पात्र निर्माण श्रमिक बोर्ड के ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण की उपलब्ध सुविधा का उपयोग कर सकते है । होटल के अंदर ऑप्शन के नाम या आवेदन प्रक्रिया में बदलाव संभव है , इसलिए स्क्रीन पर दिखाई देने वाले वर्तमान निर्देशों का पालन करें:
- सबसे पहले बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट bocboard.bihar.gov.in पर जाएं।

- उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन और लॉगिन का ऑप्शन ऊपर दिखेगा । आप रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे ।

- उसके बाद आपके सामने कुछ जानकारी भरने का विकल्प आ जाएंगे जहां पे आप मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी जैसे, पता, आयु सीमा,और निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी भर देंगे ।
- पोर्टल पर मांगे गए सभी दस्तावेजों को अच्छे से अपलोड कर देंगे
- उसके बाद भरे गए सभी जानकारी और अपलोड की गई सभी दस्तावेज को अच्छे से मिला लेंगे ।
- उसके बाद आवेदन सबमिट या जमा कर देंगे
- आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर रख लेंगे सुरक्षित
महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन करते समय आधार सत्यापन या बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन का विकल्प देने पर आधिकारिक निर्देशों के अनुसार आगे बढ़े। अपनी व्यक्तिगत और बैंक जानकारी केवल ऑफिशल वेबसाइट पर ही दर्ज करे ।
बिहार लेबर कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रकिया
जो उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं वह अपने जिले के संबंधित श्रम कार्यालय से सहायता ले सकते है । वहां से निर्माण श्रमिक पंजीकरण के नियम, आवेदन की उपलब्धता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करे ।
चरण 1.श्रम कार्यालय से आवेदन करने का प्रक्रिया:
- संबंधित श्रम कार्यालय में जाकर पंजीकरण की जानकारी लें।
- आवश्यक दस्तावेजों की सूची प्राप्त करें।
- आवेदन फार्म उपलब्ध होने पर उसे सही तरीके से भरे
- सभी जरूरी दस्तावेज के साथ फार्म जमा करें
- आवेदन की पावती मिले तो उसे सुरक्षित रखे ।
चरण 2. सहायता केंद्र के माध्यम से (CSC):
यदि आप स्वयं आवेदन नहीं कर सकते हैं, तो अधिकृत सहायता केंद्र के माध्यम से सहायता ले सकते है । ऑपरेटर को अपनी जरूरत बताए, आवश्यक दस्तावेज दें और फॉर्म जमा करने से पहले जानकारी जांच लें। केंद्र पर लगने वाला शुल्क पहले पूछे और उसकी रशीद अवश्य ले। किसी अनजान व्यक्ति को लेबर कार्ड बनवाने के नाम पर पैसे ना दें।
Bihar Labour Card Application status Online Check kaise kare ?
यदि आपने भी बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन किया है,तो आवेदन की स्थिति जानने के लिए निम्नलिखित प्रकिया अपनाए। पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों के अनुसार चरणों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
- बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार्य एवं कल्याण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे ।

- आवेदन की स्थिति, पंजीकरण स्थिति या संबंधित स्थिति जांच विकल्प तलाशे।
- यदि आवेदन संख्या, पंजीकरण सख्या, या अन्य विवरण मांगे जाते हैं तो उसे दर्ज करे ।
- मांगी गई जानकारी भरने के बाद स्थिति देखे।
- यदि आवेदक लंबित है या कोई कमी दिखाई देती हैं तो पोर्टल पर दिए गए निर्देश के अनुसार जुड़ी कार्यालय से संपर्क करे । यदि ऑनलाइन स्थिति जांच का विकल्प उपलब्ध न हो तो पार्वती लेकर जोड़ी श्रम कार्यालय में जानकारी प्राप्त करे ।
Important Links
| Direct Apply Link | Click Here |
| Registration Link | Click Here |
| Candidates Login Link | Click Here |
| Official website | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Our Telegram Channel | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Our Homepage | Click Here |
FAQs
| Question : बिहार लेबर कार्ड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? Answer: बिहार लेबर कार्ड के लिए पात्र निर्माण श्रमिक बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध पंजीकरण प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। |
| Question: बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए? Answer: बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन की न्यूनतम उम्र सामान्य 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए। |
| Question : बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है? Answer: बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए राजमिस्त्री, बढ़ई, पेंटर, टाइल्स मिस्त्री, वेल्डर तथा अन्य पात्र निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक निर्धारित शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते है। |
| Question: बिहार लेबर कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट कौन सी है? Answer: बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bocboard.bihar.gov.in है। जिसपे आपलोग अपना पंजीकरण करा सकते हो और अपना बिहार लेबर कार्ड बनवा सकते हो । |
Conclusion
बिहार लेबर कार्ड 2026 निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से पत्र निर्माण श्रमिक के बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप बिहार में राजमिस्त्री, पेंटर, बढ़ई, शेल्टरिंग मिस्त्री, वेल्डर तथा अन्य निर्माण कार्य करते हैं, तो आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर ले ।
इस पोस्ट में हमने आपको लेबर कार्ड कैसे बनाएं 2026 पात्रता, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया और आवेदन का स्टेटस चेक करने से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है । आवेदन करने के लिए बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध वर्तमान निर्देशों का पालन करे और किसी भी अनजान व्यक्ति को लेबर कार्ड बनवाने के नाम पर पैसे देने से बचे।
उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी । ऐसे ही सरकारी योजनाओं, नौकरी, रिजल्ट, और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहे ……. धन्यवाद 😊🙏