Aadhar Mobile Number Linking: आधार से मोबाइल नंबर जोड़ने की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और सभी आवश्यक जानकारी

Aadhar Mobile Number Linking: जैसे कि आप लोग सभी जानते हैं कि आज के समय में आधार कार्ड में मोबाइल नबर जुड़वा ना बहुत ही काफी ज्यादा जरूरी हो गया है। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है , तो आप आसानी से OTP Verification के जरिए कई महत्वपूर्ण सवालों का लाभ उठा सकते है , जैसे कि आपको पता है बैंकिंग, pen linking , सरकारी योजना, सब्सिडी और ऑनलाइन KYC प्रक्रिया aap आसानी से घर बैठे बैठे कर सकते है । लेकिन आज भी बहुत से लोगों की यह नहीं पता होता है कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे लिंक किया अपडेट किया जाता है, क्या यह प्रक्रिया ऑनलाइन हो सकती है या इसके लिए आधार केंद्र जाना जरूरी है, और इस में ध्यान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप भी अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करना चाहते है , लेकिन सही और पूरी जानकारी नहीं जानते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होगी । इस पोस्ट में हम आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मोबाइल नंबर लिंक करने या अपडेट करने की पूरी सही और विस्तार रूप से जानकारी देंगे ।

Aadhar Mobile Number Linking

Aadhar Mobile Number Linking: Overview Details

विवरणजानकारी
Update ServiceMobile Number Linking With Aadhaar
Department unique identification authority of India
Service ObjectiveAadhar OTP verification and e-KYC
आवेदन कौन कर सकता हैसभी आधार कार्ड धारक
ऑनलाइन तरीकाMobile app और Face Authentication
ऑफलाइन तरीकाआधार अपडेट केंद्र पर
जरूरी जनकारीआधार नंबर, नया मोबाइल नंबर
Authentication Type Face या Biometric Verification
OTPनया नंबर पर ओटीपी जरूरी
निर्धारित शुल्क ₹75
कितने दिन में अपडेट हो जाएगा संभावित समय2 से 7 दिन, अधिकतम 30 दिन
अपडेट चेकUpdate Request Number (URN)
App Name Aadhaar
पुराना नंबरजरूरी नहीं(Face Authentication सुविधा के अनुसार )
Official Website UIDAI

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करे ? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरी प्रक्रिया

इस पोस्ट में हम आप सभी पाठकों का स्वागत करते हैं और आपको आधार कार्ड से जुड़ी एक जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं। यदि आपका मोबाइल नंबर अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं है या आप अपने पुराने मोबाइल नंबर को बदलकर नया नंबर अपडेट करना चाहते है , तो यह पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस पोस्ट में हम आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल सही और आसान भाषा में समझाएंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सके। आधार में मोबाइल नंबर लिंक होने से OTP verification , Banking Service, Sarkari Scheme, Pention, Scholarship, subsidy And Online e-KYC जैसे जरूरी कार्य आसानी से किए जा सकते है ।

Aadhaar Card में Mobile Number लिंक होने के फायदे और महत्व क्या है ?

आधार कार्ड आज के समय में लगभग हर महत्वपूर्ण काम में इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज है। चाहे किसी सरकारी योजना के लिए आवेदन करना हो, बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करना हो या ऑनलाइन पहचान सत्यापित करनी हो, आधार की जरूरत पड़ सकती है । अगर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है तो इन कार्यों को पूरा करना बेहद आसान हो जाता है । UIDAI की ऑनलाइन सेवाओं में भी मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापित महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा होने के मुख्य लाभ इस प्रकार है :

  • OTP आधारित Verification कि सुविधा मिलती है ।
  • e-Aadhaar Card Download करने में आसानी होती है ।
  • ऑनलाइन KYC प्रक्रिया सरल हो जाती है ।
  • बैंक खाते और PAN Card से जुड़ी सेवाओं में मदद मिलती है ।
  • सरकारी लाभ और सब्सिडी प्राप्त करने में सहूलियत होती है।
  • आधार की व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने में मदद मिलती है ।
  • मोबाइल कनेक्शन और सिम वेरिफिकेशन में उपयोगी है ।
  • Digilocker जैसे digital सेवाओं तक पहुंच आसान होता है ।
  • आधार आधारित ऑनलाइन सेवाओं मे सुरक्षा बढ़ती है ।

महत्वपूर्ण जानकारी:इसलिए प्रत्येक आधर कार्ड धारक को अपना चालू मोबाइल नंबर आधार से लिंक रखना चाहिए। जिससे भविष्य में ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग आसानी से किया जा सके ।

Aadhar Mobile Number Linking: क्या घर से ही नंबर बदलना या जोड़ना संभव है?

अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नबर अपडेट करना चाहते हैं, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि क्या इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाना जरूरी है या मोबाइल से ही यह काम किया जा सकता है। अभी के समय में UIDAI ने अपने आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए कुछ ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई है, जिनकी मदद से मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया घर बैठे शुरू किया जा सकती है। हालांकि इसके लिए Face Authentication और अन्य निर्धारित शर्तों को पूरा करना जरूरी हो सकता है।

Aadhar Mobile Number Linking: घर से आधार मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए क्या जरूरी है ?

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कुछ जरूरी चीजों का होना अनिवार्य है। यदि आप घर बैठे मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो आपके पास आधिकारिक Aadhaar Mobile App, स्मार्टफोन और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। इसके साथ ही Face Authentication के माध्यम से आपकी पहचान सफलतापूर्वक सत्यापित होनी चाहिए। जिस मोबाइल नंबर को आप आधार से लिंक करना चाहते हैं, वह भी चालू होना चाहिए, क्योंकि अपडेट प्रक्रिया के दौरान OTP Verification की जरूरत पड़ सकती है। इन शर्तों को पूरा करने पर आप अपडेट रिक्वेस्ट कर सकते है ।

Aadhar Mobile Number Linking: मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए Aadhaar Centre कब जाना पड़ेगा?

यदि आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना पड़ सकता है। खासकर जब Face Authentication सफल नहीं हो रहा हो, आपके स्मार्टफोन या कैमरा न हो , App में तकनीकी परेशानी आ रही हो या आपको ऑनलाइन प्रक्रिया समझने में कठिनाई हो रही हो, तब सेंटर पर जाकर अपडेट करना आसान रहता है। यहां Biometric Verification के जरिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है ।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मोबाइल नंबर अपडेट करने का शुल्क ₹75 है ।
  • अपडेट होने में दो से 7 दिन तक लग सकते है , अधिकतम समय 30 दिन है।
  • अपडेट रिक्वेस्ट के बाद URN नम्बर मिलता है , जिसके मदद से आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

ऑनलाइन अपडेट संभव है, लेकिन यह Face Authentication और Verification पर निर्भर करता है । अगर ये प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो आधार सेवा केंद्र से अपडेट करना उचित रहेगा ।

Required document for Aadhar Mobile Number Linking

अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने या बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू करने से पहले जरूरी चीजों को तैयार कर लेना चाहिए। इससे ऐप के माध्यम से या आधार सेवा केंद्र पर अपडेट करते समय आसानी होगी और प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सकेगी।

  • आधार कार्ड या 12 अंकों का आधार नंबर
  • नया मोबाइल नंबर, जो आपके पास हो और चालू हो
  • मोबाइल ऐप के लिए स्मार्टफोन
  • ऐप इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन
  • OTP प्राप्त करने के लिए एक्टिव मोबाइल नंबर
  • फेस वेरिफिकेशन के लिए फोन कैमरा
  • Face Authentication हेतु अच्छी लाइट
  • ₹75 शुल्क के लिए UPI, Debit Card या Cash
  • आधार सेवा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

UIDAI के मुताबिक, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण या एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता नहीं होती। आपकी पहचान का सत्यापन Face Authentication या Biometric Verification के माध्यम से किया जाता है।

Aadhar Mobile Number Linking के लिए आवेदन करने का पूरी प्रक्रिया

यदि आप आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो मोबाइल ऐप की मदद से घर बैठे अपडेट रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते हैं। UIDAI ने आधार की कई सेवाओं को ऐप के जरिए सुलभ बनाया है। मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको आधिकारिक Aadhaar ऐप का इस्तेमाल करना होगा और Face Authentication के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा।

इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।:

  • इसके लिए सबसे पहले Google Play Store से UIDAI की ऑफिशियल Aadhaar ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • Aadhaar डाउनलोड करने के बाद ऐप को ओपन करके सभी जरूरी परमिशन Allow करें।
  • “Login with Aadhaar” या “I am ready with my Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आप अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।
  • फिर सामने आ रहे सभी Terms & Conditions को Accept करके आगे बढ़ें।
  • अपने फोन में मौजूद एक्टिव SIM को सेलेक्ट करें और SMS के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • Face Authentication के लिए कैमरा ऑन होगा, अपना चेहरा सही तरीके से स्कैन करें।
  • इस ऐप में सफल लॉगिन करने के बाद 6-digit का सिक्योरिटी PIN सेट करें।
  • ऐप के होम पेज पर “My Aadhaar Update” या Update सेक्शन में जाएं।
  • उसके बाद वहाँ से आप “Mobile Number Update” विकल्प को चुनें।
  • फिर आप अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं।
  • उसके बाद “Send OTP” पर क्लिक करें और नए नंबर पर आए OTP को दर्ज करके Verify करें।
  • और फिर सुरक्षा के लिए दोबारा Face Authentication पूरा करें।
  • उसके बाद ₹75 का ऑनलाइन भुगतान करें (UPI, Debit Card, Net Banking आदि से)।
  • पेमेंट सफल होने के बाद Update Request सबमिट हो जाएगी।
  • आपको URN (Update Request Number) प्राप्त होगा, जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

NOTE:इस तरह आप आसानी से घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

Aadhar Mobile Number Linking:आधार सेवा केंद्र जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें?

अगर आप मोबाइल ऐप के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर पा रहे हैं या आपके पास स्मार्टफोन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर आसानी से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यह तरीका सबसे विश्वसनीय और पारंपरिक है, जिसमें आपकी पहचान बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/आईरिस) के माध्यम से सत्यापित की जाती है। UIDAI द्वारा यह सेवा पूरे देश में उपलब्ध कराई गई है।

  • इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी Aadhaar Seva Kendra पर जाएं।
  • अपने साथ आधार कार्ड या आधार नंबर की जानकारी लेकर जाएं।
  • केंद्र पर “Aadhaar Update/Correction Form” प्राप्त करें।
  • फिर इस फॉर्म में अपना नया मोबाइल नंबर सही-सही भरें।
  • भरे हुए आधार अपडेट फॉर्म को केंद्र के ऑपरेटर को जमा करें।
  • अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट/आईरिस) दें।
  • ऑपरेटर आपके डेटा को सिस्टम में अपडेट के लिए दर्ज करेगा।
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट के लिए शुल्क का भुगतान करें।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) दी जाएगी।
  • इस रसीद पर URN (Update Request Number) दिया होगा, जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • अपडेट की प्रक्रिया पूरी होने में सामान्यतः 2 से 7 दिन का समय लग सकता है (अधिकतम 30 दिन)।

NOTE:इस तरह आप आधार सेवा केंद्र जाकर सुरक्षित और आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

Important Link for Aadhar Mobile Number Linking

Aadhaar App Link Click Here
UIDAI Official WebsiteClick Here
Our Telegram ChannelClick Here
Join WhatsAppClick Here
Our HomepageClick Here

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आप सभी को आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट कैसे करें के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से साझा की है। यदि आपका मोबाइल नंबर अभी तक आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं है या आपका पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो आप ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे ऑनलाइन (मोबाइल ऐप के माध्यम से) या ऑफलाइन (आधार सेवा केंद्र पर जाकर) दोनों तरीकों से आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

जिन उपयोगकर्ताओं का मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक आधार से लिंक हो जाता है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई! अब वे आसानी से OTP वेरिफिकेशन, e-KYC, बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर विजिट कर सकते हैं।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी आधार में मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करने की सही जानकारी प्राप्त कर सकें। इस लेख से संबंधित यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Reply