Free Coaching Yojana 2026: केंद्र सरकार दे रही है ₹75,000 तक कोचिंग फीस और ₹4,000 मासिक स्टाइपेंड, ऐसे करें आवेदन

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana 2026: अगर आप भी UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, JEE, NEET, CLAT, NDA या किसी भी अन्य कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, पर कोचिंग की फीस नहीं दे पा रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर आ गई है। आपको बता दें कि भारत सरकार के Ministry of Social Justice and Empowerment के तहत आने वाली Dr. Ambedkar Foundation (DAF) ने हाल ही में ‘Free Coaching For SCs, OBCs And Beneficiaries Of PM CARES Children Scheme’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को ₹75,000 तक की कोचिंग फीस और हर महीने ₹4,000 स्टाइपेंड दिया जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना SC और OBC वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों और PM CARES Children Scheme के लाभार्थियों (beneficiaries) के लिए निकली गई है। अगर आप भी इनमें से किसी कैटेगरी से आते हैं और किसी कंपिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक और योग्य छात्र हैं, वे  National Scholarship Portal की वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

इस लेख में हम आपको Bharat Sarkar Free Coaching Yojana 2026 की सारी जानकारी बताएंगे। जैसे कोर्स वाइज फीस, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, चयन कैसे होगा, स्टाइपेंड कितना मिलेगा और आवेदन कैसे करें आदि। तो इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। और साथ ही लेख के अंत में हम आपको आवेदन का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से अप्लाई कर सकेंगे।

Free Coaching Yojana 2026

Free Coaching Yojana 2026:Overview Details

विवरणजानकारी
Name of the SchemeFree Coaching For SCs, OBCs And Beneficiaries Of PM CARES Children Scheme
Type of SchemeWelfare Based Scheme
Implementing AgencyDr. Ambedkar Foundation (DAF) through Central Universities
MinistryMinistry of Social Justice & Empowerment,  Government of India
Who Can Apply?SC, OBC (Family Income ₹8 लाख तक) और PM CARES Children Scheme के लाभार्थी
Application Start Date22-10-2026
Last Date to Apply15-11-2026
Total Beneficiaries3500 Students (Annual)
Selection ProcessMerit-Based (PM CARES लाभार्थियों के लिए सीधा प्रवेश)
Mode of ApplicationOnline (National Scholarship Portal – NSP)
Official Portalscholarships.gov.in
Applicable ForAll Over India

Free Coaching Yojana 2026 का नोटिफिकेशन और महत्वपूर्ण विवरण

अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए फीस नहीं दे पा रहे हैं, तो Bharat Sarkar Free Coaching Yojana 2026 आपके लिए एक अच्छी योजना हो सकती है। इस योजना का लाभ सिर्फ SC, OBC और PM CARES Children Scheme के लाभार्थी छात्रों को दिया जा रहा है। इस योजना के तहत अगर आप UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, JEE, NEET, CLAT, NDA जैसी परीक्षाओं की कोचिंग ले रहे हैं, पर फीस नहीं दे पा रहे हैं, तो आपकी फीस सरकार की तरफ से दी जाएगी और साथ ही स्टाइपेंड भी मिलेगा। आपको बता दे कि इस योजना का संचालन डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (DAF) के द्वारा किया जाता है, जो देशभर की बहुत सी Central Universities में कोचिंग सेंटर चलाती है। इन कोचिंग सेंटरों को Dr. Ambedkar Centre of Excellence (DACE) से चलाया जाता है। हर साल इस योजना के तहत कुल 3500 छात्रों का चयन किया जाता है। इसमें SC और OBC का अनुपात 70:30 रखा जाता है और हर कैटेगरी में 30% सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित रखी जाती है। PM CARES Children Scheme के लाभार्थियों को बिना मेरिट लिस्ट के सीधा प्रवेश दिया जाता है। पूरी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
Scheme Open From 22-10-2026
Student Application Last Date15-11-2026
Defective Application Verification Last Date30 November 2026
Institute Verification Last Date15 November 2026
DNO/SNO/MNO Verification Last Date30 November 2026

Free Coaching Yojana 2026-कोचिंग फीस में आर्थिक सहायता

इस योजना में अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग फीस दी जाती है। नीचे कोर्स वाइज पूरी जानकारी दी गई है।-

कोर्स का नामअधिकतम कोर्स फीसन्यूनतम समय सीमा
UPSC/SPSCs (Civil Services)₹75,000/-12 Months
JEE / NEET₹75,000/-09 To 12 Months
IES₹75,000/-09 To 12 Months
CA-CPT / GATE₹75,000/-09 To 12 Months
PSU / CLAT₹50,000/-06 To 09 Months
CAT / CMAT₹50,000/-06 To 09 Months
SSC / RRB₹40,000/-06 To 09 Months
GRE / GMAT / SAT / IELTS / TOEFL₹35,000/-03 To 06 Months
CPL Courses₹30,000/-06 To 09 Months
NDA / CDS₹20,000/-03 To 04 Months

Free Coaching Yojana 2026:छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि

BenefitAmount
मासिक स्टाइपेंड₹4,000/- प्रति माह, course की पूरी अवधि के लिए, अधिकतम 12 महीने तक
इंटरव्यू के लिए इंसेंटिव₹15,000/- उन students के लिए जो Central/State Civil Services के Class 1 और Class 2 posts के लिए Mains stage clear करते हैं

नोट: सारी राशि छात्रों के आधार से लिंक्ड बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है। फीस और स्टाइपेंड दो किस्तों में रिलीज होती है, पहली कोर्स शुरू होने पर और दूसरी 75% कोर्स पूरा होने के बाद।

Free Coaching Yojana 2026:Qualification Criteria

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको नीचे दी गई पात्रताएँ पूरी करनी होंगी।

CriteriaInformation
श्रेणी (Category)Student SC या OBC category से होना चाहिए। इसके अलावा PM CARES Children Scheme के eligible beneficiaries भी योजना का लाभ ले सकते हैं।
पारिवारिक आयSC/OBC students के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹8 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
PM CARES BeneficiariesPM CARES Children Scheme के ऐसे beneficiaries जिनके पास Central  Government द्वारा जारी beneficiary certificate और beneficiary ID है, eligible हैं। इनके लिए income या caste की कोई restriction नहीं है।
Class XII वाले Competitive Examsजिन competitive exams की qualifying examination Class XII है, उनके लिए student ने Class XII पास किया हो या benefit प्राप्त करने की date पर Class XII में पढ़ रहा हो।
Class X Marksऐसे Class XII-level qualifying exams के लिए Class X में कम से कम 50% marks होने चाहिए।
Graduate-Level Examsजिन competitive exams की qualifying qualification undergraduate level है, उनके लिए candidate ने संबंधित undergraduate course पूरा किया हो या benefit प्राप्त करने के समय उसके final year में पढ़ रहा हो।
Class XII MarksGraduate-level qualifying exams के लिए Class XII में कम से कम 50% marks होने चाहिए।
Aadhaar & Bank AccountStudent के पास valid Aadhaar number और उसके नाम का Aadhaar-seeded bank account होना चाहिए।
Benefit Limitएक student इस scheme का benefit अधिकतम दो बार ले सकता है, चाहे संबंधित competitive examination में उसके कितने भी attempts या stages हों।
Other Government Coaching SchemeCandidate Centre या State Government की किसी अन्य coaching scheme का benefit simultaneously नहीं ले सकता और उसे इस संबंध में declaration देना होगा।

Free Coaching Yojana 2026:चयन प्रक्रिया

इस योजना में छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है।

  • सबसे पहले संबंधित Central University अपने यहाँ आवेदन मंगाती है।
  • SC और OBC छात्रों का चयन उनकी 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन की मेरिट के आधार पर होता है।
  • हर Central University में अधिकतम 100 छात्रों का चयन होता है (PM CARES लाभार्थियों को छोड़कर)।
  • SC:OBC का अनुपात 70:30 रखा जाता है। SC छात्रों की संख्या किसी भी स्थिति में 50% से कम नहीं हो सकती।
  • हर कैटेगरी में 30% सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
  • PM CARES Children Scheme के लाभार्थियों के लिए कोई मेरिट लिस्ट नहीं बनती। वे सीधे प्रवेश पा सकते हैं।
  • एक छात्र इस योजना का लाभ अधिकतम 2 बार ही ले सकता है।

Required Document For Free Coaching Yojana 2026

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र (₹8 लाख से कम)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/OBC)
  • PM CARES लाभार्थी प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं/12वीं की मार्कशीट
  • बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल ID
  • घोषणा पत्र (पहले से किसी फ्री कोचिंग का लाभ नहीं लेने का)

How to Apply Online for Free Coaching Yojana 2026

Bharat Sarkar Free Coaching Yojana 2026 के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन National Scholarship Portal (NSP) के जरिए ही करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

OTR throught NSP Official Website:

  • सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  • OTR के लिए आपको National Scholarship Portal (NSP) की वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज में ही आपको ‘Get your OTR’ के नीचे ‘Apply Now’ की ऑप्शन मिलेगी उस पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना आधार नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करना होगा। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
  • अपने आधार नंबर डाल कर, अपना OTR बना सकते हैं। इसके लिए आपके PC में webcam होना चाहिए। आसान तरीका मोबाइल से आप कर सकते हैं।
  • इसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और सबमिट करें।
  • सबमिट करने पर आपको OTR नंबर और लॉगिन डिटेल्स प्राप्त होंगे। इन्हें सुरक्षित रख लें।

Apply for Free Coaching Yojana 2026

  • अब NSP पोर्टल पर अपने OTR नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद ‘Schemes On NSP‘ टैब पर क्लिक करें।
  • ‘Department of Social Justice & Empowerment‘ के तहत ‘Free Coaching For SCs, OBCs And Beneficiaries Of PM CARES Children Scheme (Welfare Based Scheme)‘ को खोजें और उसके सामने ‘Apply Now‘ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई सारी जानकारी जैसे पर्सनल डिटेल, शैक्षणिक योग्यता, बैंक खाता और कैटेगरी की जानकारी ध्यान से भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी एक बार प्रीव्यू करके चेक करें और फिर फाइनल सबमिट कर दें।
  • सबमिट होने के बाद एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर सुरक्षित रख लें।

Important Links

NSP Official Website Login LinkClick Here
All Schemes & Scholarship LinkClick Here
Official website LinkClick Here
Our Telegram ChannelClick Here
Join WhatsAppClick Here
Our HomepageClick Here

FAQs

Question : Bharat Sarkar Free Coaching Yojana 2026 का लाभ कौन-कौन उठा सकता है?

Answer:
इस योजना का लाभ SC और OBC वर्ग के छात्र उठा सकते हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो। इसके अलावा PM CARES Children Scheme के सभी लाभार्थी भी इसके पात्र हैं।
Question:इस योजना के तहत कोचिंग फीस के अलावा और क्या मिलता है?

Answer:
कोचिंग फीस के अलावा छात्रों को हर महीने ₹4,000 स्टाइपेंड दिया जाता है, जो कोर्स की अवधि तक मिलता है। Mains परीक्षा क्लियर करने वालों को इंटरव्यू की तैयारी के लिए ₹15,000 का इंसेंटिव भी दिया जाता है।
Question :क्या PM CARES Children Scheme के लाभार्थियों के लिए कोई मेरिट लिस्ट बनती है?

Answer:
नहीं, PM CARES Children Scheme के लाभार्थियों के लिए कोई मेरिट लिस्ट नहीं बनती। सभी पात्र लाभार्थी सीधे संबंधित Central University में प्रवेश पा सकते हैं, चाहे वे 100 सीटों की सीमा से अलग ही क्यों न हों।
Question :क्या एक छात्र इस योजना का लाभ कई बार ले सकता है?

Answer:
नहीं, एक छात्र इस योजना का लाभ अधिकतम 2 बार ही ले सकता है। साथ ही अगर वह किसी और
 सरकारी फ्री कोचिंग योजना का लाभ ले रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।

Conclusion

अगर आप भी UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, JEE, NEET, CLAT, NDA या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण महंगी कोचिंग नहीं ले पा रहे हैं, तो Bharat Sarkar Free Coaching Yojana 2026 आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। इस योजना के तहत पात्र SC, OBC वर्ग के विद्यार्थियों और PM CARES Children Scheme के लाभार्थियों को अधिकतम ₹75,000 तक कोचिंग फीस, ₹4,000 मासिक स्टाइपेंड और पात्र अभ्यर्थियों को ₹15,000 तक इंटरव्यू इंसेंटिव देने का प्रावधान है।

इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन शुरू की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और योजना से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। ऐसी ही सरकारी योजनाओं, नौकरी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी नई जानकारियों के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Leave a Reply