Bihar Talent Search Test 2026: गणित और विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि एवं इनाम की पूरी जानकारी

Bihar Talent Search Test 2026: अगर अभी बिहार के स्कूलों में कक्षा छवि से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं और गणित या विज्ञान के सब्जेक्ट में अच्छे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आई है । आपको हम बता दे कि बिहार सरकार के विज्ञान प्रविधि की एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और बिहार काउंसलिंग ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST) , पटना ने एक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह परीक्षा राष्ट्रीय गणित दिवस 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2027 के अवसर पर आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए दो अलग-अलग टेस्ट होंगे। जिसके लिए योग छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2026 और दूसरा सर सी. वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस 2026 होने वाला है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले उम्मीदवार को लैपटॉप,मेडल, प्रशासित पत्र और नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। अगर आप इस कॉम्पिटेटिव एक्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप 24 अक्टूबर 2026 से लेकर 18 नवंबर 2026 तक BSCT की ऑफिशल वेबसाइट bcstpatna.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Talent Search Test 2026

इस पोस्ट में हम आपको बिहार टैलेंट सर्च टेस्ट 2026 की पूरी जरूरी जानकारी बताएंगे। जैसे की पात्रता, परीक्षा पैटर्न, क्या-क्या पुरस्कार मिलेंगे और आवेदन कैसे करें इत्यादि। तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ना। और पोस्ट के अंत में हम आपको आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप आसानी से अप्लाई कर सकोगे।

Bihar Talent Search Test 2026: Overview Details

DescriptionInformation
Organization nameBihar council on science and technology (BCST) Bihar Government
Exam nameShrinivas Ramanujan Telent Search Test in Mathematics -2026 & Sir C.V.Raman Talent Search Test in Science -2027
Eligible class6th To 12th
Online Apply Started Date 24 October 2026
Online Apply Last Date 18 November 2026
Admit card published date22 November 2026
Exam date24,25 & 26 November 2026
Application feesRs.0/-
Application modeonline
Exam modeonline (CBT)
Eligible Candidates Only Bihar student Eligible 6th to 12th तक
Official Website bcstpatna.bihar.gov.in/

Bihar Talent Search Test 2026: नोटिफिकेशन कि जानकारी

यदि आप बिहार में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं के विद्यार्थी हैं, तो Bihar Talent Search Test 2026 की जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST), पटना द्वारा गणित और विज्ञान विषयों में विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने के लिए दो प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें Srinivasa Ramanujan Talent Search Test 2026 तथा Sir C. V. Raman Talent Search Test 2027 शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू है और विद्यार्थी 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और राज्य के विभिन्न जिलों के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा, पात्रता और आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Bihar Talent Search Test 2026-Important Date

कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
नोटिफिकेशन जारी22 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू24 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि18 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि22 नवंबर 2026
परीक्षा की तिथि24, 25 एवं 26 नवंबर 2026 में से कोई एक दिन

महत्वपूर्ण सूचना: परीक्षा कार्यक्रम में प्रशासनिक परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है। छात्रों की परीक्षा इन तीन दिनों में से किसी एक दिन आयोजित होगी, जिसकी निर्धारित तिथि उनके एडमिट कार्ड में अंकित रहेगी।

Eligibility Criteria For Bihar Talent Search Test 2026

Bihar Talent Search Test 2026 के लिए बिहार के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आवेदन करने का अवसर दिया गया है। पात्रता की मुख्य शर्तें नीचे दी गई हैं:

  • छात्र वर्तमान में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ता हो।
  • वह बिहार के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत हो।
  • गणित की प्रतियोगिता के लिए Srinivasa Ramanujan Talent Search Test 2026 का चयन कर सकता हो।
  • विज्ञान की प्रतियोगिता के लिए Sir C. V. Raman Talent Search Test 2027 का चयन कर सकता हो।
  • छात्र चाहें तो दोनों विषयों की परीक्षाओं में भी भाग ले सकते हैं।

Exam Pattern For Bihar Talent Search Test 2026

परीक्षा विवरणजानकारी
प्रश्नों की कुल संख्या25
प्रश्न का प्रारूपMultiple Choice Questions (MCQ)
प्रति प्रश्न अंक4 अंक
पूर्णांक100 अंक
नकारात्मक अंकनगलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा

बिहार टैलेंट सर्च टेस्ट के पुरस्कारों की पूरी जानकारी

बिहार के विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान की प्रतिभा खोज परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर आकर्षक पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। दोनों प्रतियोगिताओं के आधार पर राज्य स्तर पर शीर्ष तीन रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे:

  • प्रथम स्थान: ₹5,000 नकद, एक लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति-पत्र।
  • द्वितीय स्थान: ₹4,000 नकद, एक लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति-पत्र।
  • तृतीय स्थान: ₹3,000 नकद, एक लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति-पत्र।

जिला स्तर पर तीसरे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। नकद पुरस्कार की राशि छात्र या छात्रा के व्यक्तिगत बैंक खाते में जमा होगी।

Required Document For Bihar Talent Search Test 2026

Bihar Talent Search Test 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

  • छात्र का आधार कार्ड
  • स्कूल का आईडी कार्ड या वर्तमान कक्षा का प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • बैंक खाता पासबुक (पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए)

How to Apply for Bihar Talent Search Test 2026 step by step process

बिहार टैलेंट सर्च टेस्ट 2026 का ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं।

स्टेपआवेदन करने की प्रक्रिया
Step 1BCST की वेबसाइट खोलें।
Step 2संबंधित टैलेंट सर्च टेस्ट का आवेदन लिंक चुनें।
Step 3रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाएं।
Step 4नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और स्कूल की जानकारी भरें।
Step 5कक्षा और विषय का चयन करें।
Step 6आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
Step 7फॉर्म की जानकारी चेक करके सबमिट करें।
Step 8Registration Number और आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।

Important Links

Registration LinkClick Here
Student Login LinkClick Here
Official website LinkClick Here
Our Telegram ChannelClick Here
Join WhatsAppClick Here
Our HomepageClick Here

FAQs-Bihar Talent Search Test 2026

Question :Bihar Talent Search Test 2026 क्या है?

Answer:
Bihar Talent Search Test बिहार के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता है, जिसमें गणित और विज्ञान विषयों में छात्रों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया जाता है।
Question:Bihar Talent Search Test 2026 का आयोजन कौन कर रहा है?

Answer:
इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST), पटना से संबंधित कार्यक्रम के अंतर्गत बताया गया है।
Question : Bihar Talent Search Test 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?
Answer:
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की तारीख दी गई है।
Question :इस प्रतियोगिता में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

Answer:
इसमें दो प्रतियोगिताएं बताई गई हैं—Srinivasa Ramanujan Talent Search Test in Mathematics-2026 और Sir C.V. Raman Talent Search Test in Science-2027।
Question:Bihar Talent Search Test 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Answer:
इसकी आधिकारिक जानकारी के लिए विद्यार्थी bcstpatna.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन के लिए संबंधित रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी देख सकते हैं।

Conclusion

Bihar Talent Search Test 2026 बिहार के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और गणित एवं विज्ञान के प्रति अपनी रुचि को आगे बढ़ाने का एक अच्छा अवसर है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत Srinivasa Ramanujan Talent Search Test in Mathematics-2026 और Sir C.V. Raman Talent Search Test in Science-2027 आयोजित किए जाने हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की तारीखों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना Registration Number सुरक्षित रखें और परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए BCST की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Leave a Reply