JEE Main 2027 Registration Started: Session 1 Apply Online ,Exam Date और पूरी जानकारी जाने

JEE Main 2027 Registration Started: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए JEE main 2027 session 1 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है । यदि आप 12वीं कक्षा के छात्र हैं या इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर चुके है और देश के अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। National testing agency (NTA) द्वारा आयोजित Jee Main के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठत तकनीकी संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

JEE Main 2027 के पहले सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हो गए है । ऐसे सभी उम्मीदवार जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं । अभी ऑनलाइन के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है । इस परीक्षा के अंतर्गत B.E / B.Tech के साथ B.Arch और B.Planning पाठ्यक्रमों के लिए भी संबंधित परीक्षा विकल्प उपलब्ध होते है ।

JEE Main 2027 Registration Started

JEE Main में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को NITs,IIITs और अन्य संबंधित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश पाने का अवसर मिल सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की प्रक्रिया को अंतिम समय तक ना टाले और फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी जानकारी की जांच कर ले। उपलब्ध विवरण के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे निर्धारित है। आवेदन और आधिकारिक दिशा निर्देश के लिए jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें।

JEE Main 2027 Registration Started: Overview Details

विवरणजानकारी
Conducting authorityNational testing agency (NTA)
Exam Titlejoint entrance Examination (Main)-2027
CourseEngineering, Architecture and planning
Session दो सत्र-जनवरी एवं अप्रैल 2027
NationalityIndian, OCI और विदेशी उम्मीदवार, आधिकारिक नियमों के अधीन
आयु संबंधित नियमकोई भी अधिकतम या न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है
आवेदन करने का तरीकाऑनलाइन होगा
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित टेस्ट
ऑफिशल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2027 Registration का नोटिफिकेशन और महत्वपूर्ण विवरण

JEE Main 2027 के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं सभी उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यदि आप 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं या अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर चुके हैं और किसी प्रतिष्ठत इजीनियरिंग या तकनीकी संस्थान में दाखिल लेना चाहते है, तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। यहां हम JEE Main 2027 के पब्लिक नोटिफिकेशन और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे ।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, National testing agency (NTA) ने 24 अक्टूबर 2026 को JEE Main 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षा को दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित करने की जानकारी दी गई है । Session 1 जनवरी 2027 में और season 2 अप्रैल 2027 में आयोजित होने का कार्यक्रम बताया गया है। फिलहाल season 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

JEE Main 2027 परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी B.E/B.Tech,B.Arch और Planning पाठ्यक्रमों में प्रवेश पानी के लिए अपनी योग्यता के अनुसार परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा NITs, IIITs और अन्य भाग लेने वाले तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही, आवश्यक पात्रता और निर्धारित नियमों के अनुसार सफल उम्मीदवार JEE Advanced में शामिल होने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

JEE Main 2027 के लिए उपलब्ध विवरण में कुल 13 भाषाओं को उल्लेख किया गया है। इनमें अंग्रेजी,हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िआ, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भी शामिल है। उम्मीदवारों को एक या दोनों सत्रों में शामिल होने का विकल्प दिया जाता है । यदि वे दोनों सत्रों में परीक्षा देते हैं। तू रैंक तैयार करने के लिए दोनों में से बेहतर NTA स्कोर को संबंधित नियमों के अनुसार माना जाता है। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले आधिकारिक सूचना पढ़ कर अपनी तैयारी की रणनीति तय करनी चाहिए। नीचे देख सकते हो आधिकारिक सूचना नीचे दिया गयाहै।

JEE Main 2026 क्या है? जानिए पूरी जानकारी

JEE Main का मतलब होता है Joint Entrance Examination, जो एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे National testing agency (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस टेस्ट को पास करने के बाद छात्र टॉप के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। इसमें दो पेपर होते हैं,Paper-1 में B.Tech/B.E के लिए,Paper-2 में B.Arch,And B.Planning के लिए होगा । परीक्षा CBT Mode के माध्यम से होगा । जो नेशनल बेस पर होगी ।

JEE Main 2027 Registration Started: Session 1 महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि24 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू तारीख24 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि22 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे
बिना विलंब शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे
लेट फीस के साथ आवेदन तरीख23 से 26 नवंबर 2026
आवेदन सुधार की अवधि तिथि 27 से 29 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तक
परीक्षा शहर की सूचना30 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि13 जनवरी 2027
सेशन 1 परीक्षा की तिथियां20,21,22,23,24 और 28 जनवरी
लेट फीस भुगतान की अंतिम तिथि26 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे

JEE Main 2027 Registration Started: आवेदन शुल्क जानकारी

JEE Main 2027 में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म भरने के साथ-साथ निर्धारित आवेदन फीस भी जमा करना होगा । आवेदन शुल्क की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि उम्मीदवार किस श्रेणी से संबंधित है। वह पुरुष, महिला या थर्ड जेंडर श्रेणी में आता है और कितने पेपर के लिए आवेदन कर रहा है ।

उम्मीदवारों को फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। भुगतान के लिए Net Banking, Debit Card, Credit Card और UPI जैसे विकल्प उपलब्ध बताए गए हैं। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की एक पेपर के लिए भारत में ₹1,000 और भारत के बाहर ₹5,000 जमा करने होगे। सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए एक पेपर की फीस क्रमश:₹800 और ₹4,000 है।

Gen-EWS/OBC-NCL वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस ₹900 (भारत) और ₹4,500 (भारत के बाहर) है। महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹800 और ₹4.000 है। SC/ST/PwD/ श्रेणी के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए एक पेपर की फीस भारत में ₹500 तथा भारत के बाहर ₹2,500 है ।

यदि कोई उम्मीदवार संयुक्त पेपर के लिए आवेदन करता है, तो उसे अपनी कैटेगरी के अनुसार अधिक शुल्क जमा करना होगा । आवेदन शुल्क के अतिरिक्त लागू GST और प्रोसेसिंग चार्ज भी दे हो सकते है । साथ ही, दिए गए कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹500 अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी भुगतान विवरण को ध्यान से पढ़ लें।

JEE Main 2027 Registration Started: शैक्षणिक योग्यता

JEE Main 2027 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जिन्होंने वर्ष 2025 या 2026 में 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही वर्ष 2027 में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2024 या उससे पहले 12वीं पास करने वाल उम्मीदवार दिए गए मानदंडों के अनुसार पत्र नहीं है।

Eligibility criteria Table

विवरणजानकारी
न्यूनतम शैक्षणिक स्तर12वीं या समकक्ष
12वीं पास करने का मान्य वर्ष 2025, 2026
12वीं में शामिल होने का वर्ष2027
पात्रता में शामिल नहीं2024 या उससे पहले पास उम्मीदवार

JEE Main 2027 Registration Started: आयु सीमा क्या है ?

JEE Main 2027 की परीक्षा में आवेदन करने के लिए किसी विशेष आयु सीमा का प्रावधान नहीं है। उम्मीदवार की उम्र चाहे कितनी भी हो, वह परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, यदि वह निर्धारित शैक्षणिक पात्रता और पासिंग ईयर से सबंधित शर्तों को पूरा करता है। वर्ष 2025 या 2026 में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले और वर्ष 2027 में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार दिए गए विवरण के अनुसार पात्र हैं।

हालांकि,JEE Main 2027 में सफल होने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेते समय संबंधित संस्था की आयु संबंधित शर्तें लागू हो सकती हैं। इसलिए उम्मीदवारों को प्रवेश के इच्छित संस्थान के नियम भी जचने चाहिए।

आयु सीमा संबंधित जानकारी

विवरणजानकारी
न्यूनतम उम्रकोई सीमा नहीं
अधिकतम उम्रकोई सीमा नहीं
परीक्षा के लिए पात्रताशैक्षणिक योग्यता और पासिंग ईयर के आधार पर
प्रवेश के नियम संस्थान के अनुसार अलग हो सकते हैं।

JEE Main 2027 Registration Started: Exam Pattern

JEE Main 2027 में प्रश्न पत्र का स्वरूप उम्मीदवार द्वारा चुने गए पेपर पर निर्भर करता है। B.E/B.Tech के लिए पेपर-1,B.Arch के लिए पेपर 2A और B.Planning के लिए पेपर 2B निर्धारित है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जबकि B.Arch के Drawing Test के लिए पेन और पेपर का उपयोग किया जाएगा ।

1.B.E/B.Tech के लिए पेपर 1

पेपर वन में Mathmatics, physics और chemistry तीन विषय शामिल हैं । दिए गए पैटर्न के अनुसार प्रत्येक विषय के लिए 100 अंक निर्धारित है ।

SUBJECT MCQ QuestionNumerical Questions Total Marks
Mathematicks 205100
Physics 205100
Chemistry205100
Total6015300

2.B.Arch के लिए पेपर 2A

इस पेपर में Mathematics, Aptitude Test और Drawing Test शामिल होते है ।

भागविषय प्रसन्नअंक
Part IMathematics25100
Part IIAptitude Test50200
Part IIIDrawing Test 2100
कुल ……77400

3.B.Planning के लिए Paper 2B

Paper 2B में गणित, अभिक्षमता परीक्षण और प्लानिंग बेस्ड क्वेश्चन शामिल है।

भागविषयप्रसन्नअंक
Part IMathematics25100
Part IIAptitude Test50200
Part IIIPlanning Based Question 25100
कुल……100400

Marking Scheme और समय सीमा

  • सही उत्तर: +4 अंक
  • गलत उत्तर: 1 अंक
  • प्रश्न छोड़ने पर: 0 अंक
  • सामान्य परीक्षा अवधि: 3 घंटे
  • B.Arch और B.Planning दोनों देने पर: दिए गए विवरण के अनुसार 3 घंटे 30 मिनट

JEE Main 2027 Reservation: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Category-Wise Reservation Summary

श्रेणीप्रतिशत
GEN-EWS10%
OBC-NCL27%
SC15%
ST7.5%
PwBD5% प्रत्येक संबंधित श्रेणी में

आरक्षण से जुड़े नियमों और पात्रता की पुष्टि आधिकारिक प्रवेश सूचना से करें।

JEE Main 2027 Application Form के लिए आवश्यक दस्तावेज

JEE Main 2027 का आवेदन ऑनलाइन भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पहचान, शैक्षणिक योग्यता और लागू आरक्षित श्रेणी से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। आवेदन के दौरान लाइव फोटो खींचने के साथ-साथ निर्धारित फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने पड़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त, 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र तथा पात्रता के अनुसार जाति या दिव्यांगता प्रमाणपत्र की आवश्यकता हो सकती है।

दस्तावेजों की सूची और अपलोड संबंधी जानकारी

दस्तावेज का नामफाइल फॉर्मेटफाइल साइज
लाइव फोटोग्राफआवेदन के दौरान लाइव कैप्चरपोर्टल के निर्देशानुसार
पासपोर्ट साइज फोटोJPG/JPEG10 KB–200 KB
हस्ताक्षरJPG/JPEG10 KB–100 KB
10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेटPDF50 KB–300 KB
जाति प्रमाणपत्रPDF, यदि लागू हो50 KB–300 KB
PwD/UDID प्रमाणपत्रPDF, यदि लागू हो50 KB–300 KB

पासपोर्ट साइज फोटो के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार सफेद बैकग्राउंड होना चाहिए और चेहरे का लगभग 80% हिस्सा स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। सभी फाइलें साफ, पढ़ने योग्य और निर्धारित साइज में होनी चाहिए।

फोटो में सफेद बैकग्राउंड और चेहरे का लगभग 80% हिस्सा स्पष्ट दिखाई देना चाहिए।

How to Apply for JEE Main 2027?

JEE Main 2027 के लिए आवेदन करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  1. jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. JEE Main 2027 का आवेदन लिंक खोलें।
  3. New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  4. जरूरी निर्देश पढ़कर Declaration स्वीकार करें।
  5. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  6. Application Number और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
  7. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  8. पेपर का विकल्प, परीक्षा शहर और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  9. लाइव फोटो कैप्चर करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  10. फॉर्म की जांच करके आवेदन शुल्क जमा करें।
  11. Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

नोट: आवेदन से पहले NTA के आधिकारिक JEE Main 2027 निर्देशों से सभी आवश्यकताओं की पुष्टि करें।

Important Links

Registration LinkClick Here
Login LinkClick Here
Official website LinkClick Here
Notice LinkClick Here
Our Telegram ChannelClick Here
Join WhatsAppClick Here
Our HomepageClick Here

Conclusion

JEE Main 2027 उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है, जो B.E./B.Tech, B.Arch और B.Planning जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं। इस लेख में हमने JEE Main 2027 Registration, Session 1 की महत्वपूर्ण तिथियों, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, आरक्षण, आवश्यक दस्तावेजों और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की है।

यदि आप JEE Main 2027 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें। फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें, निर्धारित शुल्क जमा करें और आवेदन पूरा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण सलाह: आवेदन की शुरुआत, अंतिम तिथि, परीक्षा की तारीखों और अन्य नियमों की पुष्टि NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से जरूर करें

Leave a Reply